अहले-बैत (अ.स) समाचार एजेंसी -अबना- अनुसार, अब्ना इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी के तत्वावधान में सोमवार दोपहर में तेहरान में "ग़ज़्ज़ा के शहीद पत्रकारों" की स्मृति में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयतुल्लाह रमज़ानी के साथ साथ यमन के सूचना मंत्री ज़ैफ़ुल्लाह अश शामी और फिलिस्तीन, यमन, इराक, तुर्की और इंडोनेशिया के मीडिया प्रबंधकों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। आयतुल्लाह रमज़ानी के बयान के बाद इस बैठक के अंत में ग़ज़्ज़ा में शहीद हुए 115 से अधिक पत्रकारों की याद में एक विशेष पोस्टर का अनावरण किया गया।

16 जनवरी 2024 - 05:06